हल्दी क्यों महौषधि है? क्या नुकसान कर सकता है इसका curcumin?

turmeric haldi benefits

मनोज पांडे*

इस वेब पत्रिका पर नियमित आने वाले पाठक मनोज पांडे के नाम से परिचित होंगे जिन्होंने UNDER THE LENS केटेगरी के तहत पचास से भी ज़्यादा लेख लिख कर अलग-अलग विषयों की गहन पड़ताल की है। अंग्रेज़ी में लिखे गए इन लेखों के साथ-साथ अभी हाल ही में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल @kitnasachkitnajhooth हिंदी में शुरू किया है। इस चैनल पर उन्होंने जनोपयोगी विषयों पर वीडियो बनाने  की शुरुआत की है जिनमें वह सही और गलत की पड़ताल करते हैं। अखबारी कागज़  में मिलने वाले खाने के नुकसान और कफ़ सिरप लेने में क्या सावधानियाँ बरतेंइन दो विषयों पर उनके बनाए वीडियो और छोटे आलेख आप यहाँ और यहाँ देख सकते हैं। इसके बाद उनका एक वीडियो ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक से जुड़ी समस्याओं पर आया है जिसमें उन्होंने बीपी की समस्या पर उपयोगी जानकारी दी है। उसके बारे में आप यहाँ पढ़ सकते हैं और वीडियो देख सकते हैं। च्यवनप्राश से संबंधित दावों की पड़ताल के नतीजों के बारे में आप यहाँ देख/पढ़ सकते हैं। हेल्थ वीडियोज़ केटेगरी में आप और भी वीडियोज़ के लिंक देखेंगे।

आज हम जो आलेख दे रहे हैं उसमें हल्दी के बारे में उपयोगी जानकारियाँ और सूचनाएं हैं। आप नीचे उनका छोटा सा आलेख और फिर वीडियो देखें जो आपको उपयोगी लगेगा।

हल्दी के गुणों से हम भारतीय अच्छी तरह परिचित हैं। हल्दी हमारे लगभग सारे व्यंजनों में पड़ती है। इसे आयुर्वेदिक ग्रंथों में ‘महौषधि’ कहा गया है, याने बहुत सारे रोगों को ठीक कर सक्ने वाली दवा।

हमारे कान तब खड़े हुए जब कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलिया की स्वास्थ्य एजेंसी ने advisory जारी कर दी कि जो लोग हल्दी या इसके मुख्य तत्व curcumin का सेवन करते हैं वो इसके नुकसानों के प्रति सचेत रहें क्योंकि इसके सेवन से लिवर में खराबी के कुछ केस सामने आये हैं जिनमें से एक मरीज़ की तो जान चली गयी।

इस पर गहराई से छान-बीन की तो पाया कि दोनों बातें सही हैं: हल्दी एक महौषधि है लेकिन इसके गलत इस्तेमाल से भयंकर नुकसान भी हो सकते हैं।

यह विडिओ इसी जांच-पड़ताल का नतीजा है। हमें आशा है कि इसे देखने के बाद आप प्रकृति के इस उपहार का भरपूर लाभ उठा पाएंगे। अगर नीचे विडियो नहीं दिख रहा या उसे क्लिक करके विडियो नहीं खुल रहा तो इस लिंक पर जाएं: Turmeric is a great medicine if used properly

*मनोज पाण्डे पूर्व सिविल सेवा अधिकारी हैं। उनका ब्लॉग आप https://manoj-pandey.blogspot.com पर देख सकते हैं। इस वेब पत्रिका में उनके लेख UNDER THE LENS केटेगरी के तहत देख सकते हैं. 

Disclaimer: The views expressed in this article are the personal opinion of the author and do not reflect the views of raagdelhi.com, which does not assume any responsibility for the same.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here